जोधपुर के जयपुर में भयानक रोड़ एक्सीडेंट

जोधपुर में टैक्सी और ट्रक के एक्सीडेंट को कुछ समय हुआ था कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यह एक्सीडेंट हरमाड़ा थाना क्षेत्र के लोहा मंडी रोड पर सोमवार की सुबह एक बेकाबू डम्पर की वजह से हुआ।

बताया जा रहा है कि डंपर ने पहले एक car को जोरदार टक्कर मारी इसके बाद लगातार अन्य वाहनों को भी टक्कर मारते हुए रोड पर आगे बढ़ रहा था इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर अभी भी कुछ लोगों की हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है जयपुर पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं वहां के स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग अभी भी गाड़ियों के नीचे दबे होने की आशंका है जिसके चलते राहत कार्य को और तेज कर दिया गया है। वह रोड पर लगातार वाहनों को घसीट रहा था और उनको कुचलते हुए आगे बढ़ रहा था।

हादसा इतना भयानक था कि आसपास के सभी लोग घबरा गए और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। इस घटना के बाद जयपुर पुलिस ने डंपर चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है हादसे के बाद वहां लोगों में आक्रोश फैल गया है और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। सड़क पर दुर्घटनाएं आम बात हो गई है हर दिन दुर्घटना की खबर आ रही है। पिछले दो-तीन महीना में राजस्थान में दर्जन से अधिक रोड एक्सीडेंट हो गए जिसमें 50 से 60 लोगों की मौत हो गई यहां आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है रोड पर एक्सीडेंट होना आजकल आम बात हो गया है इस एक्सीडेंट को हम तभी काम कर सकते हैं जब हम सड़क नियमों का सही रूप से पालन करें

Comments

Popular posts from this blog

जोधपुर में हुआ भयंकर रोड़ हादसा। 18 लोगों की मौत

आपके आधार कार्ड से कितनी सिम ले रखी है कैसे जाने