सांसद और SDM में हुई बहस
इंस्टाग्राम पर हर रोज नए वीडियो वायरल होते रहते है एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसने राजस्थान के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और पी पी चौधरी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी पर भड़क उठे।
हालांकि यह वायरल वीडियो कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। इसमें पी पी चौधरी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आपको तो 20 साल नौकरी करनी है यह नेतागिरी करना छोड़ दो। मामला धीरे धीरे गर्म हो गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद इस वीडियो पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि "ऐसे नेता को मुख्यमंत्री होना चाहिए" तो एक ने लिखा कि नेताजी ने बिल्कुल सही किया। यूजर नेताजी के इस व्यवहार से काफी खुश हैं और लोग बोल रहे है कि आपको प्रशासनिक अधिकारी होने के कारण आपको किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करना चाहिए।
वायरल वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि नेताजी अपने गुस्से को संभाल कर SDM साहब को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और उनको बता रहें हैं कि आपको अपने पद की गरिमा को बनाए रखना है।
हालांकि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @voiceofsamalkha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं जिस कुछ कुछ ही समय में लाखों व्यूज आ गए

Comments
Post a Comment